हिसार के व्यापारियों से बहादुरगढ़ में लूटा पांच किलो सोना,21 लाख की नगदी, कार और मोबाईल भी छीनकर लुटेरे फरार

हिसार के व्यापारियों से बहादुरगढ़ में लूटा पांच किलो सोना,21 लाख की नगदी, कार और मोबाईल भी छीनकर लुटेरे फरार


: लूट का शिकार व्यापारी बीती रात दिल्ली से हिसार लौट रहे थे वापिस

झज्जर। बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात लुटेरों में हिसार के तीन व्यापारियों से 5 किलो सोना, साढे 21 लाख रुपये नगद, कार और मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात को अंजाम देते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना मंगलवार देर शाम बहादुरगढ़ बाईपास पर कैंटेबिल फैक्ट्री के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित व्यापारियों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। लाडवा निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ अपनी आई10 गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से निकला था। जब वह बहादुरगढ़ बाईपास पर केंटाबेल फैक्ट्री के पास पहुंचे तो पीछे से एक सफारी गाड़ी ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।

और इतने में ही सफारी गाड़ी के पीछे से इनोवा गाड़ी में सवार होकर कुछ बदमाश आ गए। जिस दौरान सभी आपस में झगड़ा कर रहे थे। तभी इनोवा सवार एक बदमाश उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गया। गाड़ी के अंदर 21 लाख 60 हजार रुपये, 5 किलो सोना और मोबाइल फोन मौजूद थे। वारदात को अंजाम देते हैं सभी आरोपी अपनी अपनी गाडय़िों में बैठकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महावीर के बयान पर एफ आई आर दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन अब तक सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस के आला अधिकारी भी इस मामले में फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

Share it
Top