
फरीदाबाद। केजीपी एक्सप्रेस हाईवे पर मंगलवार कोे हुई एक सड़क दुर्घटना में हरियाणवी रागनी गायक और चपराना यूजिक कंपनी के मालिक दो चचेरे भाइयों की मौत हो...
फरीदाबाद। केजीपी एक्सप्रेस हाईवे पर मंगलवार कोे हुई एक सड़क दुर्घटना में हरियाणवी रागनी गायक और चपराना यूजिक कंपनी के मालिक दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि महिला गायक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।
चान्दहट थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चान्दहट थाना पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुई उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के गांव धनावली निवासी 24 वर्षीय मीनू ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह मुजफ्फरनगर के गांव मंतौडी निवासी 28 वर्षीय अमित और 27 वर्षीय सोनू आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों हरियाणवी रागनी गायक हैं और चपराना यूजिक कंपनी के मालिक भी हैं। अमित और सोनू के साथ उसकी मौसी का लड़का कपिल स्विफ्ट गाड़ी से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजस्थान के जिला अलवर के कस्बा तिजारा जा रहे थे। मंगलवार सुबह केजीपी एक्सप्रेस हाईवे पर चान्दहट थाना क्षेत्र के गांव चिरवाडी के नजदीक उनकी कार को तेज रफ्तार से आ रहे डंफर ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद डंफर सहित चालक फरार हो गया।
हादसे के बाद चारों लोगों को गंभीर रूप से घायलावस्था में सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने सोनू और अमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मीनू और कपिल का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हादसे के बाद डंफर चालक का अभी तक सुराग नहीं लगा है। केजीपी टोल बैरियर पर सीसीटीवी फुटेज के जरिए डंफर को पहचाने का प्रयास किया जा रहा है।

