
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने को लेकर विवाद के बाद बोलेरो सवार लोगों ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति...
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने को लेकर विवाद के बाद बोलेरो सवार लोगों ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि यह घटना फतेहपुर मोड़ पर शनिवार देर रात हई। उन्होंने बताया कि गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी आकाश (17) अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से गोरखपुर मेडिकल कालेज दवा लेने जा रहा था। पीछे से आ रहे बोलेरो सवारों ने उसकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक करना चाहा तो उसने गति तेज कर ली और आगे निकल गया। उन्होंने बताया कि ओवरटेक करने के लिये दोनों गाडिय़ों के बीच काफी देर तक रस्साकसी चलती रही। इससे नाराज बोलेरो सवार लोगों ने फतेहपुर मोड़ के पास उसे रोक लिया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई और बोलेरो से उतरे लोगों में से एक ने आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार बोलेरो सवारों को पकडऩे की कोशिश कर रही है।

