प्रेमीयुगल ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या...दो दिन पहले प्रेमीयुगल घर से हो गया था फरार

प्रेमीयुगल ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या...दो दिन पहले प्रेमीयुगल घर से हो गया था फरार

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर आज एक प्रेमीयुगल ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि बागपत जनपद के रमाला थानाक्षेत्र के अंतर्गत बूडपुर गांव के निकट एक प्रेमीयुगल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की शिनाख्त का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि शामली जनपद के रहने वाले युवक का प्रेम-प्रसंग बागपत के बूडपुर गांव की रहने वाली युवती से चल रहा था और दो दिन पहले प्रेमीयुगल घर से फरार हो गया था। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। आज दोनों ने टे्रन के आगे कटकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया और जांच में जुट गई। इस संबंध में मृतक युवक-युवती के परिजनों को भी सूचना भिजवा दी गई है।

Share it
Top