
मिर्जापुर। काशी हिन्दू विश्व विद्यालय राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में डिप्टी चीफ प्राक्टर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ध्वज उतरवाना महंगा पड गया और...
मिर्जापुर। काशी हिन्दू विश्व विद्यालय राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में डिप्टी चीफ प्राक्टर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ध्वज उतरवाना महंगा पड गया और उनके खिलाफ जिले के देहात कोतवाली थाना में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनसे इस्तीफा मांग लिया है। मिर्जापुर जिला मुख्यालय से नौ किमी दूर बरकछा में स्थित काशी हिन्दू विश्व विद्यालय राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में मंगलवार को आरएसएस की शाखा लगी थी, जिसमें छात्र और कुछ कर्मचारी शामिल थे। उसी समय दक्षिणी परिसर के डिप्टी चीफ प्राक्टर किरण दामले आये और ध्वज को उतार दिया। उनकी इस हरकत का छात्रों ने विरोध किया और धरने पर बैठ गए। आरएसएस के शाखा में व्यवधान की सूचना पर भाजपा के नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और जिला कार्यवाह चन्दमोहन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गये।


