
सहारनपुर (गौरव सिंघल)। थाना नानौता पुलिस और बदमाशों के बीती रात मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में नानौता के मोहल्ला शेखजदान निवासी...
सहारनपुर (गौरव सिंघल)। थाना नानौता पुलिस और बदमाशों के बीती रात मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में नानौता के मोहल्ला शेखजदान निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश इकबाल पुत्र शकूर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बदमाश को आज दोपहर तक भी होश नहीं आया था। मुठभेड़ में उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया। थाना प्रभारी नानौती भानू प्रताप सिंह ने आज बताया कि थाना भवन के गावं जाॅनी निवासी बृजवीर सिंह पुत्र इंद्रराज सिंह के साथ बाइक द्वारा सहारनपुर से अपने गांव जाॅनी लौट रहे थे कि जनधेड़ी नहर पुल के पास दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी बाइक छीन लिया साथ ही पर्स भी छीना।
जिसमें कुछ नगदी और पहचान पत्र आदि थे। गनीमत यह रही कि बदमाशों ने बृजवीर सिंह का मोबाइल नहीं लूट, जिससे बृजवीर ने पुलिस को सूचित किया। तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ मौके पर पहुंची और बदमाशों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। पुलिस ने लूटी गई बाइक और पर्स आदि बरामद कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश इकबाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।