
मेरठ। मनचलो को लड़की का मोबाइल नंबर मांगना महंगा पड़ गया। लड़की के शोर मचाने पर राहगीरों ने की मनचलो की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने...
मेरठ। मनचलो को लड़की का मोबाइल नंबर मांगना महंगा पड़ गया। लड़की के शोर मचाने पर राहगीरों ने की मनचलो की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनचलों को किसी तरह से पब्लिक से छुड़ाया और थाने ले गई। थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के अनुसार लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कचहरी रोड पर कॉलेज आई छात्रा से दो मनचले छेडखानी करने लग गए। लड़कों ने जब लड़की को रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगा तो लड़की ने शोर मचा दिया। लड़की के शोर मचाने पर दोनों मनचलो को राहगीरों ने पकड़ लिया और दोनों युवकों की जमकर धुनाई की। वहीं जब सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मनचलों को छुड़ाकर थाने ले गई। लालकुर्ती थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद लड़की का कुछ पता नहीं लग सका है और न ही थाने में कोई तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है।