Read latest updates about "उत्तर प्रदेश" - Page 3
'यूपी उत्सव' का आगाज 25 अक्टूबर से,
लखनऊ। राजधानी के हनुमान सेतु स्थित झूलेलाल घाट पर 25 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक 'यूपी उत्सव' का आयोजन प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा किया जायेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने प्रेस क्लब में शुक्रवार को यूपी उत्सव का पोस्टर भी रिलीज किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण...
'रावण' के बहाने भाजपा ने पश्चिमी उप्र. में चला बड़ा सियासी दांव, दलित राजनीति के समीकरण बदले
मेरठ। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई कराकर भाजपा सरकार ने वेस्ट यूपी में एक बड़ा दांव चला है। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के बाद भाजपा सरकार ने रावण को रिहा करके दलित राजनीति को हिला दिया है। रावण के रिहा होते ही बसपा नेतृत्व में खलबली मची है तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल...
दलित उत्पीड़न की झूठी कहानी गढ़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे पुलिस : बृजलाल
लखनऊ । उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग ने मथुरा में दलित उत्पीड़न की एक झूठी घटना को संज्ञान में लेते हुये पुलिस को कडी कार्रवाई करने का आदेश दिया और मामले की प्रगति रिपोर्ट 26 सितम्बर तक पेश करने को कहा है।आयोग के अध्यक्ष बृजलाल ने शुक्रवार को कहा कि मथुरा में नौहझील क्षेत्र के भैरई गांव...
सीओ और कोतवाल की गिरफ्तारी व वेतन रोकने का आदेश
जौनपुर| जौनपुर-जफराबाद थाना क्षेत्र के राजेश सिंह जमैथा हत्याकांड में वारंट के बावजूद गवाही देने न आने वाले विवेचक दिनेश चंद्र मिश्रा का वेतन रोकने का आदेश अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम महेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव को दिया। दिनेश चंद्र वर्तमान में उन्नाव के गंगा घाट थाना में प्रभारी...
मेरठ में पुलिस के सामने बदमाशों ने बसपा नेता को गोलियों से भूना
मेरठ। गंगानगर क्षेत्र में अज्ञात पांच बदमाशों ने गुरुवार की देर शाम बसपा के छात्र नेता को गोलियों से भून दिया। जिस जगह यह वारदात हुर्इ वहां पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। वारदात होने के बाद पुलिसकर्मी बदमाशों को पकड़ने की बजाय जान बचाकर भाग निकले आैर पास ही एटीएम में जाकर छिप गए। आसपास के...
उत्तर प्रदेश: प्रमुख सचिव ने कानून व्यवस्था पर अफसरों को लताड़ा
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग एवं रायबरेली जनपद के नोडल अधिकारी नवनीत कुमार सहगल ने अधिकारियों के साथ बचत भवन में विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास व निर्माण कार्यो को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाये। प्रमुख सचिव ने कहा कि...
रावण जेल से रिहा, बाहर आते ही भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला
सहारनपुर (गौरव सिंघल)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जातीय हिंसा भड़काने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(रासुका) में निरुद्ध भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को पुलिस ने शुक्रवार तड़के रिहा कर दिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण को सिर्फ बदले हालात और...
सड़क हादसे में बाल बाल बचे राज्य सूचना आयुक्त
देवबंद। उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त मौहम्मद हाफिज उस्मान देवबंद से सहारनपुर जाते समय उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब उनकी कार एक अन्य वाहन से टकरा गई। आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि देवबंद के अम्बेहटा शेखा के निवासी श्री उस्मान देर रात सहारनपुर जा रहे थे कि उनकी कार के आगे कुत्ता आ गया, जिससे...
वाराणसी में युवा पुलिस अधिकारी ने की खुदकुशी
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस की नौकरी से कथित तौर पर असंतुष्ट एक उप निरीक्षक ने वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में अपने पैतृक आवास पर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गोरखपुर के शाहपुर थाने में तैनात शिवकुमार प्रजापति (3०) ने बुधवार देर शाम सूरतारपुर गांव स्थित अपने कमरे में फांसी...
देवकीनंदन ठाकुर को जानलेवा हमले की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
मथुरा। अनुसूचित जाति/जनजाति संशोधन विधेयक को लेकर केन्द्र सरकार के फैसले के खिलाफ आंदोलनरत धर्मगुरू देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि भागवताचार्य को धमकी 11 सितम्बर की रात को दी गई है। इस बारे में उन्होंने कोतवाली वृन्दावन में तहरीर दी तथा उसके...
आय से अधिक सम्पत्ति मामले में अमिताभ निर्दोष
लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान ईकाई (ईओडब्ल्यू) ने आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति मामले में विवेचना के बाद उन्हें आय से अधिक सम्पत्ति रखने का दोषी नहीं पाया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि मामले की तहकीकात कर रहे ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक डीपीएन पाण्डेय ने पाया...
बुलन्दशहर में सनसनीखेज वारदात...तीन तलाक पीडिता पर डाला तेजाब
बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में उच्चतम न्यायालय की वकील से मिलने आ रही तीन तलाक पीडि़ता पर देवर एवं उसके दोस्त ने तेजाब डाल कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकीय अस्पताल पहुंच कर पीडि़ता का हाल जाना और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा...

