
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन आज एक प्रत्याशी ने अपना परचा वापस ले लिया। अब यहां 12...
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन आज एक प्रत्याशी ने अपना परचा वापस ले लिया। अब यहां 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आज एक निर्दलीय सुश्री मरजीना ने नामांकन वापस ले लिया। बुधवार को दीपक त्रिपाठी ने अपना नाम वापस ले लिया था।
उपचुनाव के लिए मतदान 9 नवम्बर और मतगणना 12 नवम्बर को होगी। भाजपा ने यहां से शंकर दयाल त्रिपाठी और कांग्रेस ने नीलांशु चतुर्वेदी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इनके अलावा 10 निर्दलीय प्रत्याशी सर्वश्री शिववरण, दिनेश प्रसाद कुशवाह, रितेश त्रिपाठी, देवमन सिंह, महेश साहू, मोहम्मद रज़ा हुसैन, अवधबिहारी मिश्रा, महेन्द्र कुमार मिश्रा, सुश्री राधा और सुश्री प्रभात कुमारी सिंह भी यहां अपना भाग्य आजमा रही हैं।
चित्रकूट में कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस यह उपचुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।