
आगरा। पत्नी को लेने ससुराल गए दामाद के साथ ऐसा सलूक हुआ, जो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। ससुरालवालों ने दामाद को चारपाई पर बांधकर पीटा। मोबाइल से...
आगरा। पत्नी को लेने ससुराल गए दामाद के साथ ऐसा सलूक हुआ, जो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। ससुरालवालों ने दामाद को चारपाई पर बांधकर पीटा। मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर उसके परिजनों को भेज दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लड़की पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। हालांकि पीडि़त पक्ष की ओर से अभी तक थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मामला थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव नगला दलेल का है। फतेहाबाद क्षेत्र निवासी सुभाष पुत्र कालीचरण की शादी एक साल पहले गांव नगला दलेल की युवती से हुई थी। आरोप है कि सुभाष अपनी पत्नी से मारपीट करता था।