मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव मंे अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कोई मौहल्ला पडौस, तो कोई विकास कार्यों के नाम पर...
मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव मंे अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कोई मौहल्ला पडौस, तो कोई विकास कार्यों के नाम पर मतदाताओं को रिझाने मंे लगा है। पालिका मुजफ्फरनगर के सदस्य बनने को लेकर सदस्य पद के प्रत्याशियों के द्वारा अपना चुनावी प्रचार अभियान तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड 34 से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व सभासद विकल्प जैन के द्वारा रविवार को एक बार अपने चुनावी अभियान की शुरूआत की गयी। यह शुरूआत उन्होंने प्रातः को अनीता टायर फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र से की। उन्होंने घर-घर जाकर अपने लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिला। अपने प्रचार अभियान के दौरान विकल्प जैन के द्वारा वार्ड की जनता से विकास करने का वादा किया गया। उनका कहना था कि उनके कार्य को क्षेत्र की जनता उनके पहले कार्यकाल में देख चुकी है। वह उसी परिपाटी पर चलते हुए वार्ड का विकास करेंगे। विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके बाद उन्होंने माढ़ी की धर्मशाला के पीछे का पूरा क्षेत्रा, गउशाला के पीछे वाली गली, नई बस्ती में प्रचार किया। शाम को उन्होंने पटेलनगर रामलीला मैदान के सामने वाली सड़क, अपने निवास के पीछे वाला क्षेत्रा(आरके इंडस्ट्री) में प्रचार किया। प्रचार के दौरान उनके साथ राजेंद्र काटी, मनमोहन भरतिया, मनीष कपूर, आशु गुप्ता सर्कस वाले, प्रदीप ट्रांसपोर्ट वाले, प्रदीप सिंघल मेडिकल स्टोर वाले, शम्मीभाई, गोविंद शर्मा, पंकज सिंघल, अनिल ऐरन, सुरेंद्र मंगल, अनुराग अग्रवाल एडवोकेट, दीपक गोयल, अनुभव मित्तल, गौरव मित्तल, अंकित बंसल, अमर चौधरी, प्रयोजन त्यागी, प्रभात चौधरी, पीयूष शर्मा, जितेंद्र उपाध्याय, पंकज शर्मा, राकेश बंसल, रमेश गोस्वामी, सीमा गोस्वामी, सतीश शर्मा, सोमिल शास्त्राी, पीयूष माहेश्वरी, कमल अग्रवाल एडवोकेट, सोहनपाल मित्तल एडवोकेट, राधा बंसल, मीनू सिंघल, निशा मित्तल, रमा जैन, बबीता शर्मा, अवध्ेश देवबंद वाले व विजय मित्तल शामिल रहे।