
मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधराज शर्मा ने आज शहर के विभिन्न स्थानों पर जनसम्पर्क किया। भाजपा प्रत्याशी सुधराज शर्मा ने आज सबसे...
मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधराज शर्मा ने आज शहर के विभिन्न स्थानों पर जनसम्पर्क किया। भाजपा प्रत्याशी सुधराज शर्मा ने आज सबसे पहले गांधीनगर में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क किया। इसके बाद वह कचहरी पहुंची, जहां वकीलों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया और सम्पूर्ण समर्थन का वायदा किया। सैंकडों अधिवक्ताओं ने उनके साथ कचहरी में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क किया। इसके पश्चात मौहल्ला रैदासपुरी में भी एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दलित समाज के लोगों ने सुधराज शर्मा को जिताने का आहवान किया। जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधराज शर्मा के साथ उनके पति अरविन्दराज शर्मा, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रुपेन्द्र सैनी, पूर्व विधयक अशोक कंसल, अनिल दीक्षित एडवोकेट, प्रवीण शर्मा, कमलकान्त एडवोकेट, कुंजबिहारी अग्रवाल, ओमकुमार गर्ग, सुनील सिंघल, श्रीमोहन तायल, राजीव गर्ग, शिवराज त्यागी एडवोकेट, जितेन्द्र कुच्छल, स. सुखदर्शन सिंह बेदी, पं. संजीव शर्मा, श्रीमति नीरू शर्मा, सुनील शर्मा, विपुल भटनागर, नीरू शर्मा, प्रीति खन्ना, गोपाल माहेश्वरी, साधना सिंघल, रमेश खुराना, विजय शुक्ला, वैभव त्यागी, प्रदीप कुमार, विकास गुप्ता आदि समेत अनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे।