
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ने शुक्रवार को तस्करी में लिप्त 10 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास 83 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।दिल्ली...
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ने शुक्रवार को तस्करी में लिप्त 10 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास 83 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
दिल्ली पुलिस की उत्तरी और दक्षिणी रेंज के विशेष प्रकोष्ठ की टीमों ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 332 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में विवरण की प्रतीक्षा है।