
नई दिल्ली । सामाजिक संस्था प्रजा फाउंडेशन ने दिल्ली के 28,624 नागरिकों से एक सर्वे किया । इसमें विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछा गया। परिणाम आया कि आम...
नई दिल्ली । सामाजिक संस्था प्रजा फाउंडेशन ने दिल्ली के 28,624 नागरिकों से एक सर्वे किया । इसमें विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछा गया। परिणाम आया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के राज में भ्रष्टाचार में 10 प्रतिशत की कमी आई है। आप सरकार के कामकाज को 55.39 अंक मिले। 2016 में यह 58.83 अंक था। 2018 का अंक कम है। फिर भी इतना कम नहीं है जिससे यह कहा जाए कि जनता इस सरकार को खारिज कर देगी। 2018 में विधायकों के कामकाज को 55.94 अंक मिले हैं।
इसके बारे में आम आदमी पार्टी के नेता अनूप का कहना है कि दिल्ली में विपक्षी दलों द्वारा आप सरकार व आप नेताओं के विरूद्ध लगातार अभियान चलाने के बावजूद पार्टी की (आम आदमी पार्टी) साख खत्म नहीं हुई है। उसके बारे में जलाधिकार संस्था के सचिव कैलाश गोदुका का कहना है कि प्रजा फांउडेशन संस्था द्वारा कराये गए इस सर्वे के परिणाम से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों में से 3 सीटें जीत सकती है। यदि कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ी तो 5 सीट जीत सकती है। इसी तरह से दिल्ली प्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले अपने दम पर सरकार बनाने लायक विधानसभा सीटें ला सकती है।